You search download your NCERT CBSE and other State Education Board Classes Notes, Solution, Exam (Test) Paper, Syllabus, important questions and other information

Breaking

NCERT, CBSE, RBSE Class 10th Science Most Question Answer

Lesson: 7

Control and Coordination

नियंत्रण एवं समन्वय

Q: 1.             हार्मोन्स एवं एन्जाइम्स में दो अन्तर लोखिए ?
Ans: हार्मोन्स एवं एन्जाइम्स में दो अन्तर :
क्र
हार्मोन्स
एन्जाइम्स
1.
इनका अणु भार कम होता हैं
इनका अणु भार अपेक्षा कृत अधिक होता हैं
2.
ये प्राय: प्रोटीन व अमीनो अम्ल के होते हैं
सभी एंजाइम प्रोटीन के होते हैं

Q: 2.            हार्मोन्स किसे कहते हैं ?
Ans:         ऐसे विशेष पदार्थ जो विभिन्न प्रकार की रासायनिक क्रियाओं को नियमित तथा नियंत्रित करते हैं | कोशिकाओं में उत्पन्न होते हैं | हार्मोन्स कहलाते हैं |
Q: 3.            न्यूरोन किसे कहते हैं ? न्यूरोन के कार्य लिखो |
Ans:          न्यूरोन तंत्रिका उत्तक की ईकाई हैं | यह एक विशिष्टीकृत कोशिका हैं न्यूरोन ही सूचनाओं के द्वारा शरीर के एक भाग से दुसरे भाग तक पहुचाने का कार्य करते हैं जिसके लिए ये विशिष्टीकृत होते हैं |
Q: 4.             मस्तिष्क किसे कहते हैं ? मानव मस्तिष्क कहा स्थित होता हैं ?
Ans:          मनुष्य का मस्तिष्क एक अत्यन्त विकसित स्थान घेरने वाला कोमल अंग होता हैं | यह द्विपाश्र्व सममित संरचना हैं | जो कपाल के अन्दर अति सुरक्षित रहता हैं |
Q: 5.            मानव मस्तिष्क का वजन कितना होता हैं ?
Ans:         मानव मस्तिष्क का वजन 1.5 किग्रा होता हैं |
Q: 6.            तंत्रिका कोशिका किसे कहते हैं ? तथा इसके कितने भाग होते हैं ? नाम लिखिए |
Ans:         तंत्रिका कोशिका तंत्रिका तंत्र की क्रियात्मक एवं संरचनात्मक ईकाई होती हैं | जो उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया करने में सहायक हैं |
तंत्रिका कोशिका के तीन भाग होते हैं |
i.                     कोशिका काय      ii.  वृक्षिकाएं                iii.            तंत्रिकाक्ष
Q: 7.            समंवयन किसे कहते हैं ?
Ans:         उद्दीपन के प्रति उचित प्रतिक्रिया उत्पन्न करने के लिए किसी जीव के विभिन्न अंगों का परस्पर सुसंगढ़ित ढंग से कार्य करना समन्वयन कहलाता हैं |
Q: 8.            तंत्रिका आवेग किसे कहते हैं ?
Ans:         तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा रासायनिक या विद्युत संकेतों का प्रसारण तंत्रिका आवेग कहलाता हैं |
Q: 9.            किस हार्मोन्स की कमी से मधुमेह नामक रोग होता हैं ?
Ans: इन्सुलिन
Q: 10.         नर – जनन हार्मोन्स का नाम लिखिए ?
Ans: टेस्टो स्टेरॉन
Q: 11.         अस्थियो की वृद्धि तथा दाँतो का निर्माण कोनसा हार्मोन्स करता हैं ?
Ans: पैराथारामोंन
Q: 12.         पियूष ग्रन्थि को मास्टर ग्रन्थि क्यों कहते हैं ?
Ans:          पीयूष ग्रन्थि अन्य कई अन्तः स्त्रावी ग्रन्थियों की क्रियाशीलता पर नियंत्रण रखती हैं |
Q: 13.         नारी विकाश हार्मोन्स किसे कहते हैं ?
Ans:          ऐस्ट्रोजन को  
Q: 14.         गर्भ धारण हर्मिंस किसे कहते हैं ?
Ans:         प्रोजेस्टेॉन को
Q: 15.         प्रसव में सुविधा करने वाले हार्मोन्स का नाम लिखिए ?
Ans:         रिलेक्सिन
Q: 16.         करो या मरो हार्मोन्स किसे कहते हैं ?
Ans:         एड्रिनल
Q: 17.         परिवृति क्रिया किसे कहते हैं ? प्रतिवृति क्रिया के दो उदाहरण दीजिये ?
Ans:          किसी उद्दीपन के कारण अपने आप ही शीघ्र हो जाने वाली अनैच्छिक क्रियाएँ सुषुम्ना से निंयत्रित होती हैं | प्रतिवृति क्रियाएँ कहलाती हैं |
i.                     पिन का चुभना    ii.    ताप का अनुभव होना    iii.   कॉटा
Q: 18.         प्रतिवृति चाप किसे कहते हैं ?
Ans:         जिस मार्ग से प्रतिवृति क्रिया पूर्ण होती हैं प्रतिवृति चाप कहलाता हैं |
Q: 19.         ज्ञानेन्द्रिया किसे कहते हैं ज्ञानेन्द्रियो के नाम लिखिए ?
Ans:         ऐसे विशिष्टीकृत अंग जो उद्दीपन को ग्रहण कर विद्युत रासायनिक तंत्रिका आवेग में बदलकर संवेदी तंत्रिका तन्तुओं में संचरित करते हैं |
i .     घ्राणोन्द्रिया (नाक )          ii .        स्पर्शोन्द्रिय(त्वचा)       iii.   श्रवणेन्द्रिय (कान )                         iv.  दर्शोन्द्रिय (आँख)                     v.            स्वादोंन्द्रिय (जीभ)
Q: 20.         गैग्लिया किसे कहते हैं ?
Ans:         तंत्रिका कोशिकाओं के समूह को गैग्लिया कहते हैं |
Q: 21.          चार पादप हार्मोन्स के नाम लिखिए ?
Ans:          1 .     ओक्सिन्स      2.    जिबरोलिन्स     3.     साइटों काईनिन      4.    वृद्धि रोधक
Q: 22.         अनुवर्तन किसे कहते हैं ?
Ans:         किसी बाहरी उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया में पौधों के किसी भाग की चक्रण गति जिसमें उद्दीपन की दिशा अनुक्रिया की दिशा को निर्धारित करती हैं |
Q: 23.         अंत:स्त्रावी ग्रन्थियाँ किसे कहते हैं ?
Ans:          ऐसी ग्रंथियाँ जो आंतरिक रूप से स्त्रावण करती हैं जिनमें नलिका नही पायी जाती हैं
Q: 24.          लेगर हैन्स किसे कहते हैं ?
Ans:         अग्नाशय में पाये जाने वाले द्वीप समूहों को कहते हैं |


 Other Chapter Question
Chapter : 1 रासायनिक समीकरण एवं अभिक्रिया 
Chapter : 2 अम्ल क्षारक एवं धातु 
Chapter : 3 धातु एवं अधातु 
Chapter : 4 कार्बन एवं उसके यौगिक
Chapter : 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण
Chapter : 6 जैव प्रक्रम
Chapter : 7 नियंत्रण एवं समन्वय
Chapter : 8 जीव जनन कैसे करते हैं
Chapter : 9 आनुवंशिकता एवं जैव विकाश
Chapter : 10 प्रकाश परावर्तन एवं अपवर्तन
Chapter : 11 मानव नैत्र एवं रंग बिरंगा संसार
Chapter : 12 विद्युत धारा
Chapter : 13 विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव
Chapter : 14 ऊर्जा के स्त्रोत
Chapter : 15 हमारा पर्यावरण
Chapter : 16 प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
 

Pages