You search download your NCERT CBSE and other State Education Board Classes Notes, Solution, Exam (Test) Paper, Syllabus, important questions and other information

Breaking

Control and coordination

Chapter : 7

Control and coordination

नियंत्रण एवं समन्वय

तंत्रिका ऊत्तक की कार्यविधि

तंत्रिका ऊत्तक सूचनाओं को एकत्रिक करके शरीर में भेजता हैं तथा सूचनाओं को संसाधित करके सूचनाओं के आधार पर निर्णय लेता हैं |
जब तंत्रिका आवेग पेशी तक पहुँचता हैं तो पेशी कोशिकाए आकृति बदलकर गति करती हैं पेशी कोशिकाओं में विशेष प्रकार की प्रोटीन होती हैं जो उनकी आकृति व व्यवस्था दोनों को बदल देती हैं | कोशिका में यह तंत्रिका विद्युत आवेग अनुक्रिया के फलस्वरूप होता हैं |

पादपों में समन्वय

जन्तुओं में क्रियाओं के नियंत्रण एवं समन्वय के लिए तंत्रिका तंत्र होता हैं | परन्तु पादपों में तंत्रिका तंत्र व पेशियों दोनों का अभाव होता हैं परन्तु फिर भी वृद्धि और गतियाँ उनमें पायी जाती हैं पादप दो भिन्न प्रकार की गति दर्शाते हैं :- 

1. वृद्धि पर आश्रित
2. वृद्धि से मुक्त

उद्दीपन के लिए तत्काल अनुक्रिया 


छुई-मुई की पत्तियों को छूने पर उसमें स्पर्श संकुचन होता हैं तथा उसकी पत्तियों सिकुड़ जाती हैं |
पादपों में को जंतुओं की तरह सूचनायें पहुचने के लिए प्रोटीन नहीं होती हैं परन्तु पादप कोशिकाएं जल की मात्र को परिवर्तित करके फूलने और सिकुड़ने से अपने आप को नियंत्रित करते हैं |

वृद्धि के कारण गति 

सजीवों में स्थायी एवं अनुत्क्रमणीय परिवर्तन ही गति कहलाता हैं |
सजीवों का विकास उनकी वृद्धि के प्रदर्शित करता हैं |

पादपो में वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारक 

1.प्रकाश

पादप में प्रकाश अनुवर्तन के कारण पादप का तना प्रकाश की ओर तथा जड़े प्रकाश के विपरीत दिशा में गति करती हैं |


पादप में प्रकाश अनुवर्तन के कारण पादप का तना प्रकाश की ओर तथा जड़े प्रकाश के विपरीत दिशा अर्थात 
गुरुत्वीय बल की दिशा में गति करती हैं |

3.जल व रसायन
जल व रसायन के प्रभाव से भी पौधे वृद्धि करते हैं 


4.दिन-रात
      रात  में पौधों की गति मंद हो जाती हैं तथा पुष्प भी मंद गति से वृद्धि करते हैं |
5.हार्मोन
            हार्मोन भी पादप वृद्धि को प्रभावित करते हैं कुछ हार्मोन वृद्धि को बढ़ाते हैं था कुछ हार्मोन वृद्धि को कम करते हैं 
             जैसे:
          ऑक्सीन हार्मोन पौधों कि वृद्धि को बढ़ाता हैं क्योंकि कि यह हार्मोन प्रकाश संश्लेषण को बढ़ाता हैं | इसके अलावा छाया वाले भागों में भी कोशिकाओं कि वृद्धि को बढ़ाता है | जिससे पादप प्रकाश कि ओर मुड़ जाते हैं |
          साइटोंकाइनिन हार्मोन कोशिका कोशिका विभाजन को बढाता हैं | यह हार्मोन फलों ओर बीजों में अधिक होता हैं |
            एब्सिसिक अम्ल पौधों कि वृद्धि को रोकता हैं इसके कारण पत्तियों मुरझा जाती हैं 












No comments:

Post a Comment

add your Idea.........

Pages